
सरकारी नौकरी का झांसा दे 1.50करोड़ रूपए हड़पे, PMO में मंत्रियों तक पहुंच का दावा कर हड़पे
गुहला चीका|| चीका में नौकरी लगवाने के नाम पर व्यक्ति से डेढ़ करोड़ रुपए हड़पे गए हैं। संपर्क में आए लोगों ने पीड़ित को पीएम हाउस तक पहुंच का हवाला देकर झांसे में लिया। एस एच ओ चीका बिलासा राम ने बताया कि पुलिस ने 4 आरोपियों वीरेंद्र, ज्ञान चंद, ज्ञान चंद की पत्नी और पिंकी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी कुरुक्षेत्र के पेहोवा के रहने वाले हैं।वर्ष 2018 से था संपर्क। चीका थाना में दी गई शिकायत में चीका के वार्ड-2 निवासी मंगल सिंह ने लिखवाया है कि उसका वीरेंद्र सिंह से 2018 में मोबाइल फोन से संपर्क हुआ था। उसे बताया कि वह पीएम हाउस में बड़े मंत्रियों के साथ अच्छी जान पहचान व अच्छी उठ बैठ रखता है।
वह बच्चों को किसी भी विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने का काम करता है। वह उसके व उसके परिवार के लोगो के साथ जान पहचान होने की वजह से उसकी बातों में आ गया।
वर्ष 2019 में पुलिस विभाग में और ग्रुप डी की भर्तियां निकली थी। उसने उससे संपर्क किया तो वीरेंद्र ने कहा कि वह चुपके से, जिसे भी अपने किसी रिश्तेदार का काम करवाना है और उसकी नौकरी लगवाना है तो उससे पैसे लेकर उसे दे। एस एच ओ बिलासा राम ने बताया कि पीडित की शिकायत पर धारा पुलिस ने धारा 420 के तहत 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगामी जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
