बाढ़ प्रभावित किसानों को 40 हजार रूपए प्रति एकड के हिसाब से मुआवजा दे सरकार : नायब  पटाकमाजरा

0
8

बाबैन (रवि कुमार): आम आदमी पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नायब ङ्क्षसह पटाकमाजरा ने कहा कि लगातार हुई भारी बारिश के बाद लोगों को बाढ़ जैसी स्थिति में दिक्कते झेलनी पड रही हैं और हजारों एकड कृषि योग्य भूमि और फसलें प्रभावित हुई हैं, इसलिए प्रदेश सरकार को बाढ़ प्रभावित किसानों को 40 हजार रूपए प्रति एकड के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। नायब ङ्क्षसह पटाकमाजरा बाबैन क्षेत्र के गांवों में जलभराव से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लेने के उपरांत बाबैन अनाजमंडी में अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में देरी और वर्तमान में सामने आई भयावह स्थिति ने राज्य सरकार की ऐसी आपदा को रोकने की योजना की हवा निकाल दी है। उन्होंने कहा कि अगर सरस्वती नदी व अन्य नदियों की सही ढंग से सफाई व उनके किनारे मजबुत किए होते तो किसानों की हजारों एकड़ फसल खराब होने से बच सकती थी। उन्होंने जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था करने में विफल रहने पर सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करने और व्यक्तिगत रूप से निगरानी करके लोगों के हित में ठोस कदम उठाऐ। उन्होंने कहा कि बारिश ने एक बार फिर कर्ज के बोझ तले दबे किसानों को झकझोर कर रख दिया है. इस आपदा से फसलों और घरेलू सामान का भी भारी नुकसान देखने को मिल रहा है. राज्य सरकार को बाढ़ के कारण जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें पर्याप्त मुआवजा देना चाहिए और जल्द ही फसलों की गिरदावरी कराकर प्रति एकड़ मुआवजा देकर नुक्सान की भरपाई की जानी चाहिए। किसान सुखविंद्र भूखडी ने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों की कुछ दिनों की पेमैंट अब तक किसानों को नहीं मिली जिसका जल्द भूगतान किया जाए। इस मौके पर जिला मिडिया प्रभारी अमरीक ङ्क्षसह, ब्लॉक प्रधान सुभाष कसीथल, सुखविंद्र भूखडी, लाल ङ्क्षसह चकचानपुर, सतबीर ङ्क्षसह घिसरपडी, अशोक गुढी, गुरदयाल ङ्क्षसह, राज कुमार व अनेक किसान मौजूद रहे। जिला मिडिया प्रभारी अमरीक ङ्क्षसह ने कहा कि सरकार के द्वारा बिना देरी किए किसानों को उनकी खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाए ताकि किसान को राहत मिल सके।