शिक्षा में विशेष योगदान के लिए पूर्व प्राचार्या को किया सम्मानित

0
44

शाहाबाद (सुरजीत विनायक): भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पूर्व प्राचार्य मंजू नारंग को सम्मानित किया गया। मंजू नारंग इस स्कूल में 26 वर्ष सेवाएं देने के बाद रिटायर हुई हैं। मंडल अध्यक्ष भावना सेठी ने कहा कि पूर्व प्राचार्य मंजू नारंग ने शिक्षा व समाज के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देकर समाज में अपनी एक अलग छवि बनार्ई है और इस तरह के विद्वानों के सहयोग व संघर्ष को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली श िसअतों को स मानित किया जाता रहेगा। पूर्व प्राचार्या मंजू नारंग ने कहा कि समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को स मान देना महिला मोर्चा का अतुलनीय प्रयास हैै। उन्होंने कहा कि बतौर शिक्षक वह समाज में अपनी सेवाएं देेती रहेंगी। इस मौके पर संध्या गर्ग, सोनिया बत्तरा, अजविद्र कौर, श्रुति नारंग मौजूद थे।