पांच कर्मचारियों ने हरियाणा गर्वमैंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कस यूनियन रजि.नंबर 41 की सदस्यता ग्रहण की

0
29

इन्द्री(विजय काम्बोज )
हरियाणा गर्वमैंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कस यूनियन रजि.नंबर 41 संबधित सर्व कर्मचारी संघ की एक मींटिग एसटीपी इन्द्री में हुई। यह मींटिग ब्रांच प्रधान हुसन काल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मींटिग का संचालन ब्रांच सचिव राजेश ने किया। इस अवसर पर स्टेट चेयरमैन कृष्ण चंद शर्मा, जिला प्रधान रंगलाल संधू, जिला सचिव रोहताश खोखर तथा जिला उपप्रधान दलेल सिंह की मौजूदगी में दीपक पाल, जसमीत सिंह,अरूण कुमार राठी,मोहन लाल व पुनीत कुमार ने महासंघ से संबधित यूनियन नंबर 681 को छोडक़र हरियाणा गर्वमैंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कस यूनियन रजि.नंबर 41 संबधित सर्व कर्मचारी संघ में अपनी आस्था जताते हुए यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर नरिन्द्र सिंह, चरण सिंह,प्रमोद शर्मा,मुनीष कुमार, अमित सैनी,समय सिंह व कंवर पाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।

गांव छपरा में गली ने बनने के कारण ग्रामीणों में भारी रोष