
करनाल जिले के आठ खंडो में मनाया जायेगा योग दिवस
इन्द्री
21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। आज इंद्री के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हर्बल पार्क में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हो गया है। इस शिविर में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ मुख्य रूप से पहुंचेंं जहां पर उन्होंने योग साधकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी दी तथा योग दिवस के प्रोटोकाल के अभ्यास करवाए गए। आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ अमित पुंज ने योग साधकों को जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिला करनाल के आठ खंडों में मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि 29 मई से अलग-अलग जगहों पर योग दिवस प्रोटोकॉल के अभ्यास शिविरों का आयोजन शुरू हो जाएगा। पुंज ने बताया कि इन्द्री में यह शिविर आज से ही शुरू हो गया है जिसमें योग दिवस के प्रोटोकॉल के अभ्यास संबंधित योगासन,प्राणायाम व सूक्ष्म व्यायाम के अभ्यास करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से हम अपना सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। योग हमारी प्राचीन पद्धति है। उन्होंने कहा कि हमें कुशल योग शिक्षक के द्वारा ही योग सीखना चाहिए। स्वामी रामदेव जी ने योग और आयुर्वेद के बारे में प्रचार प्रसार करके एक अलख जगाने का कार्य किया है। हम अपनी पुरानी योग एवं आयुर्वेद पद्धति को भूल चुके थे लेकिन स्वामी बाबा रामदेव जी ने ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में जाकर के योग और आयुर्वेद का प्रचार प्रसार जिस प्रकार से किया है उसके चलते आज पूरा विश्व ही योग को अपनाने लगा है। हम आज योग में विश्व गुरु बन गए हैं और यही देन है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ हुआ था।
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 173 देशों में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव ने स्वदेशी के लिए भी बहुत कार्य किया है। आज उन्ही की देन है कि जहां पर हम योग आयुर्वेद व स्वदेशी को अपना करके अपना जीवन सार्थक कर रहे हैं। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे जिम की तरफ ना जाकर के योग को अपनाएं क्योंकि योग से ना केवल हम अपने शरीर मजबूत करते हैं बल्कि हमारी आंतरिक शक्तियां भी इससे जागृत होती हैं और पूरी उम्र किसी भी प्रकार का रोग हमारे शरीर को नहीं लगता। पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास करनाल के जिला अध्यक्ष सोमनाथ अरोड़ा ने योग साधकों को बताया कि हम किस प्रकार से योग के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं और यही प्रयास पतंजलि योगपीठ हरिद्वार का रहा है। जिला करनाल में इस समय लगभग 120 योग की कक्षाएं चल रही हैं। जिला करनाल में 8 खंड बन चुके हैं जहां पर यह योग कक्षाएं पतंजलि योग समिति के द्वारा चलाई जा रही हैं जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य लाभ मिल सके इसका प्रयास निरंतर जारी है| योग का प्रचार घर-घर तक पहुंचे इसी प्रयास में पूजनीय स्वामी रामदेव जी आचार्य बालकृष्ण जी का प्रयास रहता है| योग की जोत इसी तरह से आगे बढ़ती रहे जन जन तक यह जोत पहुंचे इसी उद्देश्य के साथ इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है|
पतंजलि योग समिति की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष राजरानी मैहला ने बताया कि वह पिछले कई सालों से योग के साथ जुड़ी हुई हैं और उनका प्रयास भी यही रहता है कि ज्यादा से ज्यादा योग के माध्यम से महिलाओं को जोड़ा जाए क्योंकि अधिकतर रोग से ग्रसित महिलाएं होती हैं वह रोग से कैसे बच सकती है सिर्फ मात्र एक ही साधन है और वह है योग| स्वामी रामदेव जी के प्रयास से करनाल जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में हरियाणा के मुख्यमंत्री विशेष रुप से उपस्थित रहे हैं| इंद्री में भी 2017 में उपमंडल स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री ने शिरकत कर लोगों को योग से जोडऩे का संदेश दिया था मौजूदा सरकार का यही प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वस्थ रहें और स्वस्थ रहने के लिए वह निरंतर योग के साथ जुड़े हमें अपनी दिनचर्या में योग को लाना होगा तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं। इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुरिन्द्र नारंग, धर्म पाल आर्य व मास्टर बलराज ने भी योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योग साधको में मुख्य रूप से विजय काम्बोज, नरेश भाटिया, रघुबीर बतान , शिव चरण, अनिल वर्मा, संदीप वर्मा, मुकेश वर्मा, सुनील कुमार, राम कुमार, संजय मित्तल, सुभाष चंद, नरेश कुमार, दीपा भाटिया, शशि गुप्ता, सुषमा देवी, संतोष रानी, उषा रानी व नरेंद्र कपूर उपस्थित रहे।
