धान की सीधी बिजाई करने बारे किसानों को जागरूक किया गया

0
21
बी ई आई न्यूज़ नेटवर्क
विजय काम्बोज

इन्द्री||कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक कृषि डॉ. आदित्य प्रताप डबास के निर्देशानुसार खंड कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उपमंडल इन्द्री के बुढनपुर खालसा, गढी गुजरान, ब्याना, जोहड माजरा, गढी बीरबल आदि गांवों में किसानों को धान की सीधी बिजाई करने के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में गांव गढ़ी बीरबल में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में किसानों को सीधी धान की बिजाई की जानकारी देते हुए कृषि विभाग के कृषि विकास अधिकारी डॉ. सचिन ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा धान की सीधी बिजाई करने पर किसान को 4 हजार रूपये प्रति एकड एवं ड्रिल मशीन पर 40000 रूपये की अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसलिए किसान अधिक से अधिक योजना का लाभ उठाये। कृषि विकास अधिकारी डॉ. सचिन ने बताया कि किसान पारम्परिक विधि से धान की पौध तैयार करके धान की रोपाई खेत में करते हैं। जिसमें पानी की खपत बहुत ज्यादा होती है। इसके अतिरिक्त धान की रोपाई करने में श्रम भी अधिक लगता है जिससे धान की खेती पर होने वाले खर्च में वृद्धि होती है। एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर में कृषि विभाग से सेवानिवृत हुए पूर्व कृषि विकास अधिकारी डॉ. विजय काम्बोज ने धान की सीधी बिजाई पर अपने अनुभव को किसानों के साथ सांझा किया। उन्होंने किसानों को बताया कि किसान समयनुसार खरपतवार पर नियंत्रण कर अपनी अच्छी उपज ले सकेगा। इस विधि से पानी की भी बचत होती है। इस किसान प्रशिक्षण शिविर में प्रगतिशील किसान सतीश ननदी ने किसानों को बताया कि उसने पिछले वर्ष 11-12 एकड भूमि मे धान की सीधी बिजाई की थी, जिससे 31.5 क्ंिवटल प्रति एकड पैदावार हुई थी। इसलिए किसान धान की सीधी बिजाई कर अधिक से अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।