सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं:- आजाद सिंह

0
33

हरियाणा राज्य सफाई क र्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन आजाद सिंह पहुंचे चूरनी गांव
मुख्यमंत्री मनोहर लाल वाल्मीकि समाज के लिए मसीहा बने

बी ई आई न्यूज़ नेटवर्क
विजय काम्बोज

करनाल|| हरियाणा राज्य सफाई क र्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन आजाद सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दलित समाज को सबसे अधिक सम्मान दिया हैं। हरियाणा पहला राज्य है जहां सफाई कर्मचारियों को समाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग वाल्मीकि समाज के जीवन को अपग्रेड करने की दिशा में अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज को प्रदेश सरकार ने आठ सालों में जितना कुछ दिया है उतना पिछले साठ सालों में नहीं मिला हैं। वह आज चूरनी गांव में वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। गांव के लोगों ने आजाद सिंह का अभिनंदन किया। गांव वालों ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मबीर सिंह ने की। बैठक में डा. साहिब सिंह ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओ से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक शोषण ठेकेदार द्वारा किया जा रहा हैं। इस पर आजाद सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी आयोग के संज्ञान में जो मामला आएगा उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन  आजाद सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आजाद सिंह ने सफाई कर्मचारी आयोग उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इस अवसर पर अमन, कमल कुमार, सागर, राकेश, राज सिंह, सुनील, पालाराम, राज सिंह,विजयपाल, मैन पाल, किरण देबी, ममता देवी,  शीना देवी ,सहित सैकड़ों ग्रामीण उपसिथत थे।