दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है-विजय अनेजा

0
8

इन्द्री विजय काम्बोज
अनेजा सिटी हार्ट स्कूल इन्द्री में दशहरा पर्व के उपलक्षय में स्कूली बच्चों द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने भगवान राम, लक्ष्मण, भरत इत्यादि विभिन्न किरदार निभाते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों को सभी ने खूब सराहा। बच्चों ने रामलीला के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। स्कूल प्रबंधन कमेटी के विजय अनेजा व सुनीता अनेजा ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की खूब सराहा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़े रखते है तथा उन्हें अपने देश के त्यौहारों के महत्व के बारे में जानकारी मिलती है। सभी पर्व हमें आपसी भाईचारा व प्यार का संदेश देते है। उन्होंंने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। स्कल की प्रिंसीपल संज भाटिया ने बच्चों की लीला देखकर उनकी प्रशंसा की तथा बच्चों को दशहरा पर्व की महत्वता बताई। रामलीला के लिए अध्यापिक श्वेता, आशू, रिया, मंजीत, रेखा, प्रीती,संजीता, मुनेश व ज्योति का विशेष योगदान रहा।