
इन्द्री (विजय काम्बोज )।। राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला नन्हेड़ा में पौधारोपण-पौधापोषण अभियान के अन्तर्गत एबीआरसी निशा काम्बोज व एसआईएम विकास शर्मा ने मुख्य शिक्षक महिन्द्र कुमार की अगुवाई में सीता फल का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निशा काम्बोज ने बच्चों को पर्यावरण की देखभाल के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मनुष्य के क्रियाकलापों के कारण पर्यावरण को लगातार नुकसान हो रहा है। पेड़ो की अंधाधुंध कटाई की वजह से वायु प्रदुषण बढ़ रहा है जिससे सांस की बिमारियां बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ पानी का दुरुपयोग तथा दूसरी तरफ पानी के लिए हाहाकार की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति संवेदनहीनता के चलते पर्यावरण बचाने प्रश्न प्रमुखता के साथ आगे बढ़ नहीं पाया। स्कूल मुखिया महिन्द्र कुमार ने इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के सवाल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण धरती पर असामान्य रुप से मौसम में बदलाव हो रहे हैं। सर्दी-गर्मी और बरसात में कभी कमी तो कभी अधिकता दिखाई दे रही है। मौसम के बदलाव की असामान्यता तो आम लोग भी महसूस करने लगे हैं परन्तु समस्या के निदान का रास्ता उन्हें दिखाई नहींं पड़ रहा है। उन्होंने प्रकृति के साथ छेडछाड़ की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। पौधापोषण -पौधारोपण में सुनील सिवाच ,उधमसिंह संजीव पीटीआई,अंशुमन ,रिविका,ध्रुवी,खुशबू , परिधि,मुस्कान,महक, अंश,वंश,विशाल,पूर्व ,माली सुदर्शन लाल आदि ने भी भाग लिया|
महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपनी पत्नि के साथ मिलकर 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला-कैहरबा
