डा. भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है-सुमेर कांबोज

0
65

इन्द्री (विजय काम्बोज )  ।। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमेर कांबोज मुरादगढ़ ने आज बाबा साहिब ड़ा. भीमराव अंबेड़कर जंयती को लेकर हल्के के गांव गढ़ीबीरबल, खेड़ा व जनेसरों में हुए कार्यक्रमों में शिरकत की। इन कार्यक्रमों में पहुंचनें पर सुमेर कांबोज का फूलमालाएं उ़ालकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुमेर कांबोज ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। उनका जन्म 14 अप्रैल को हुआ था। बाबा साहेब की जयंती को पूरे देश में लोग उत्साह से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न ड़ा.अ बेडकर पूरा जीवन संघर्ष करते रहे । भेदभाव का सामना करते हुए उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की। आजादी की लडाई में शामिल हुए और स्वतन्त्र भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने के लिए संविधान निर्माण में अतुल्य भूमिका निभाई। बाबा साहेब ने पिछड़े और कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। इस मौके पर गांववासियों की ओर से सुमेर कांबोज को स्मृति चिंह् देकर स मानित किया गया। इस अवसर पर काफी सं या में उनके समर्थक मौजूद रहे।