
इन्द्री विजय काम्बोज ||
जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के निर्देशानुसार उपमंडल इन्द्री के गांव स्वर्ण माजरा में जिला सूचना, जन सम्पर्क अधिकारी कार्यालय की ड्रामा पार्टी के कलाकारों द्वारा कश्यप चौपाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा नशामुक्ति, आयुष्मान कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पैंशन संबंधी, स्वच्छता, जल बचाओं, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ आदि योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एक ओर जहां सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के कलाकार सुमेर पाल, संदीप सैनी ने गीतों के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ जिला में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी दी, वहीं कार्यक्रम में ढोलक पर विभाग के कलाकार प्यारे लाल ने अपना विशेष योगदान दिया। इन कलाकारों ने लोगों का आह्वïान किया कि वे अपने बच्चों को संस्कारवान बनाए और उन्हें नशे जैसी बुराईयों से दूर रखें। उन्होंने लोगों से सामाजिक कुरीतियों को नष्टï करने की अपील की। इन सभी योजनाओं की जानकारियां हासिल करके उनका सही ढंग से लाभ उठाए। कार्यक्रम में जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय के स्टेज मास्टर हिशम सिंह सैनी ने अपने चुटकलों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया और साथ ही साथ उन्होंने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया ताकि सरकार की नीतियों एवं योजनाओं की सही लोगों को जानकारी मिल सकें। कार्यक्रम से प्रभावित होकर लोगों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकार की सभी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी मिलती है। इसलिए समय-समय पर सरकार की नीतियों एवं योजनाओं से संबंधित इस प्रकार के कार्यक्रम अवश्य आयोजित होने चाहिए। इस मौके पर गांव के सरपचं जगत सिंह सहित गांव की काफी संख्या में पुरूष एवं महिलाओं ने भी भाग लिया।
