
शाहाबाद (सुरजीत शिवालिक): श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण मंदिर सभा द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरियों की श्रृंखला में मंगलवार की प्रभातफेरी मंदिर परिसर में सुरेंद्र खनेजा द्वारा आयोजित करवाई गई। प्रभातफेरी के आयोजक परिवार ने पुष्पवर्षा से प्रभातफेरी का स्वागत किया। पं. कमलेश्वर प्रसाद ने विधिवत्त पूजा अर्चना करवाई। भजन मंडली में वेद गगनेजा, संजीव सचदेवा, राम कृष्ण हसीजा, रवि शर्मा, प्रिंस सचदेवा, ललिता सचदेवा, संगीता, मीनाक्षी अरोड़ा, अवशीष शर्मा त्रिलोक आहुजा ने भगवान श्री कृष्ण के सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए। भजनीक अवशीष शर्मा द्वारा गाए ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन, मोर मुकुट तेरो हाथों पे बासुरिया जैसे सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए जिन पर श्रद्धालु मस्ती में मस्त होकर झूमने लगे। मंदिर सभा की ओर से प्रधान ढूंढराज आनंद, पार्षद जगतार सिंह तारा, शिवम शर्मा सहित सभा के सदस्यों ने आयोजक परिवार को स्मृति चिंह भेंट किया। इस अवसर पर सुखदेव राज शर्मा, राज कुमार चुघ, सुशील शर्मा, सुरिंद शर्मा, प्रवीन भोला, अनिल सचदेवा, महादेव सुखीजा, महिंद्र नरवाल, राजेश, महिंदर सुखीजा, भगत राम गगनेजा, कृष्ण लाल सचदेवा, श्याम सुंदर सचदेवा, नवदीप शर्मा, हरीश विरमानी, अशोक कुमार, दरबारी लाल, रमेश चावला, विजय धवन, राजेश आनंद, नवनीत सचदेवा सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।
