ब्रज की दस धाम यात्र को किया रवाना

0
34

करनाल-श्री राधा कृष्ण कृपा मण्डल की ओर से आज सेक्टर-9 स्थित श्री शिव सनातन धर्म मंदिर परिसर में 58वीं दस धाम यात्र का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें शिव मंदिर के प्रधान श्री राहुल बाली जी, उप प्रधान पवन शर्मा जी, सह सचिव आनन्द शर्मा एवं जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र बडौता जी ने यात्र को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सबसे पहले संस्था के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित करके इस यात्र की शुरूआत की। गणेश वन्दना के उपरान्त आरती की गई। इसके उपरांत श्री राधा कृष्ण कृपा मण्डल के सदस्यों द्वारा शिव मंदिर की कार्यकारिणी के सदस्यों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। यात्र की शुरूआत में प्रभु भजन गाये गए जिस पर सभी श्रद्धालु जमकर झूमे और राधा कृष्ण के जयकारों की गूंज रही।

मण्डल की संरक्षक उर्मिल दीदी ने बताया कि संस्था की पहली ब्रज यात्र 4 अप्रैल 2014 को नागपंचमी के दिन शुरू हुई थी। संस्था द्वारा 108 ब्रज यात्र करने का संकल्प लिया हुआ हैं। इन दसों धामों में कोकिलावन, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन परिक्रमा, मथुरा जन्मभूमि, गोकुल, रमणरेती, ब्राह्मांड घाट, चिन्ताहरण महादेव व वृंदावन आदि शामिल है। अब तक संस्था 57 यात्रओं में 3135 भक्तों को ब्रज यात्र करवा चुकी है। संस्था प्रधान कविता मलिक ने कहा कि भक्तों की सेवा करना एवं प्रभु की महिमा का गुणगाण करना ही संस्था का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि संस्था की हरि संकीर्त्तन मंडली द्वारा हर रविवार को शहर में निशुल्क भजन कीर्त्तन भी किया जाता है जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यात्र के दौरान भक्तों से यात्र वृत्तान्त संबंधी सवाल पूछे जाते हैं जिनका सही जवाब देने वाले भक्तों को श्री राधा कृष्ण का स्वरूप देकर व आरती मन्त्र सार आध्यात्मिक पत्रिका देकर सम्मान किया जाता है। इस पावन यात्र के अवसर पर संरक्षक जितेन्द्र शर्मा जी, सचिव टेगोर नाथ अवस्थी, दीनदयाल, मा- सुरेन्द्र, मा- सतपाल मलिक, ओमपाल शर्मा, नरेन्द्र पहाड़िया, विक्की, अशोक शर्मा एवं दोनों संस्थाओं के सदस्य मौजूद थे।

ब्रज की दस धाम यात्र को किया रवाना