प्रकाश सिंह बादल के निधन से हुआ एक युग का अंत : गाबा

0
14

शाहाबाद  (सुरजीत विनायक): पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे व शिरोमणि अकालीदल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक प्रकट करते हुए निष्काम सेवा सोसायटी के वरिष्ठ उपप्रधान जगदेव सिंह गाबा ने कहा कि बादल के निधन से एक युग का अंत हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने न केवल पंजाब अपितु देश के अन्य राज्यों में भी अपनी छाप छोड़ी जो उन्हें एक कुशल राजनीतिज्ञ बताती है। गाबा ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के मुख्यमंत्री रहते हुए पंजाब राज्य ने अनेक उपलब्धियां हासिल की और उनके मिलनसार स्वभाव के कारण विपक्षी भी उनका पूरा मान-सम्मान करते थे। प्रधान सुखवंत सिंह बग्गी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से देश की राजनीति को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सबसे युवा मुख्यमंत्री और सबसे बुजुर्ग मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आने वाले समय में लोगों के लिए मिसाल होगें। बग्गी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर न केवल सिक्ख समुदाय में अपितु अन्य समुदाय में भी शोक की लहर व्याप्त है। इस मौके पर चेयरमैन इंद्रजीत सिंह सग्गू, जसपाल सिंह मैनेजर, सुरेंद्र सिंह हंस, गोल्डी जैन, करतार सिंह दामली, दविंद्र अरोड़ा आदि मौजूद थे।