किसानों की सुविधा के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर से शुरू : उपायुक्त अनीश यादव

0
38
DJH·¤ÅU ¥æ©UÅUçâÚUâæÐ ©UÂæØé€Ì ¥Ùèàæ ØæÎßРȤæ§Ü ȤôÅUô


करनाल|| हरियाणा सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण कराने से वंचित रहे किसान को एक और अवसर दिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त अनीश यादव ने दी। उन्होंने किसानों का आह्वान किया है कि वे आगामी 20 मार्च तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रबी फसलों का पंजीकरण अवश्य कराएं। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की शुरूआत का मुख्य उद्धेश्य किसान का पंजीकरण, फसल का पंजीकरण, खेत व फसल सम्बंधी जानकारी एकत्रित कर किसानो के लिए एक ही जगह सारी सरकारी सुविधाओं की उपल्बधता और शिकायतों का तुरंत निवारण सुनिश्चित करना हैं। यही नही इससे प्राकृतिक आपदा के दौरान सही समय पर सहायता दिलवाना भी संभव हुआ हैं।
उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए पोर्टल को 20 मार्च तक दोबारा उपलब्ध करवा कर पंजीकरण का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने तथा कृषि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फसल पंजीकरण कराना अनिवार्य है। फसल पंजीकरण से वंचित रहे किसान रबी की फसलों का इस अवधि के दौरान पंजीकरण अवश्य कराएं। फसलों के पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। किसान अपनी फसल का पंजीकरण करते समय मोबाइल पास रखें।
उन्होंने बताया कि किसान फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर अपनी फसलों का पंजीकरण कर सकते है। इसके अलावा किसान ऑनलाइन या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर भी पंजीकरण करवा सकते है। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के टोल फ्री नम्बर 1800-180-2117 अथवा कृषि उपनिदेशक या उपमंडल कृषि अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।