भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू : भांवरा

0
8

शाहाबाद मारकंडा (सुरजीत विनायक): कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंर्तगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनलाल भांवरा ने अनेक गांवों का दौरा किया और गांव कठवा में कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब, मजदूर, किसान का शोषण करने पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान को अपनी फसल बेचने के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। लेकिन सत्ता के नशे में चूर भाजपा के नेता मलाई खाने में व्यस्त है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर और मुख्यमंत्री अपने जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिनवाने में लगे हुए है। अगर जनसंवाद कार्यक्रम में कोई सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसके अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ लगातार जनता जुड़ रही है और देश व प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। मोहनलाल भांवरा में गांव कठवा में पीर बाबा के भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया।