
इन्द्री —– नेहरू युवा केंद्र करनाल (युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में शहीद भगत सिंह युवा क्लब के सदस्यों द्वारा गूगल मीट के माध्यम से जल संरक्षण (कैच दि रेन 3.0) पर वर्चुअल वेबीनार का आयोजन जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग के निर्देशानुसार राज्य युवा अवार्डी नीरू देवी द्वारा किया गया। इसमें 15 यूथ क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया। नेहरू युवा केंद्र करनाल की जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जल शक्ति अभियान कैच दि रेन 3.0 का शुभारंभ पेयजल के लिए स्रोत स्थिरता विषय पर किया है। इसके अंतर्गत जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन, सभी जल निकायों की गणना, भू-टैगिंग और सूची बनाना आदि के प्रति जागरूकता पैदा करना शामिल है। केंद्र की सक्रिय स्वयंसेवक राज्य युवा अवार्डी नीरू देवी ने बताया कि जल ही जीवन है। इसके बिना जिंदगी में एक पल भी जीने की कल्पना करना काफी कठिन होता है। यदि जल को वर्तमान में नहीं सहेजा गया, तो भविष्य की पीढ़ी को जल संकट से जूझना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पानी की हर एक बूँद का संचय करना है। पानी एक अनमोल संपदा है। वर्षा जल संग्रहण हेतु सोखता गड्ढे का अधिक से अधिक निर्माण हो जिससे भुजल स्तर बना रहें। इस अवसर पर रेखा देवी, रोशनी, सीमा, मामकोर, पायल, तनु, निशा, जगदीप कटारिया, सूरज कुमार, वंश, इत्यादि मौजूद रहे।
