शहीद उधम सिंह स्कूल के बच्चों ने स्वात प्रतियोगिता में एक स्वर्ण व एक रजत पदक पाया

0
10
इन्द्री विजय काम्बोज || शहीद उधम सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इन्द्री के दो खिलाडिय़ों ने चंडीगढ़ स्पोर्टस कांपलैक्स में हुई स्वात प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वर्ण व रजत पदक पाने में सफलता हासिल की है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य ज्योति खरबंदा ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर की स्वात प्रतियोगिता 30 सिंतबर से 2 अक्तबूर तक आयोजित हुई जिसमें कक्षा दसवीं के विद्यार्थी वैभव बैरागी ने 48 भार किलो वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया व कक्षा आठवीं के विद्यार्थी तेजस ने 42 भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों की इस उपलब्धि पर पूरे स्कूल में खुशी का माहौल है। दोनों विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधक रमेश कांबोज व कंवरलाल कांबोज ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगिण विकास होता है। खेलों से विद्यार्थियों में नेतृत्व, सहयोग की भावना और नैतिकता का विकास होता है जिससे भविष्य में यह देश के अच्छे नागरिक बनते हैं। प्रधानाचार्या ज्योति खरबंदा ने कहा है कि विद्यालय की ओर से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में आगे भी विद्यार्थियों को भेजा जाएगा। इससे हमारे विद्यालय का ही नहीं बल्कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र का भी नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकता है।