भाजपा पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत हिस्सा होता है-प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़

0
33

कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भाजपा मजबूत स्थिति में खडी है-प्रदेश प्रभारी विप्लव देव
सभी पन्ना प्रमुख अपने अपने बूथों पर पूरी लगन व निष्ठïा से कार्य कर भाजपा व संगठन को मजबूत बनाए-विधायक रामकुमार कश्यप
इन्द्री विजय काम्बोज
इन्द्री की अनाज मंडी में विधायक रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में इन्द्री विधानसभा स्तरीय भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, विशिष्ट अतिथि के रूप में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव,सांसद संजय भाटिया, घरौडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, पूर्व विधायक भगवानदास कबीर पंथी ,भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा, संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, संजय बठला, जिला प्रभारी दीपक कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता वेदपाल सहित कई अन्य नेताओं ने शिरकत की। सम्मेलन की शुरुआत भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित करके की गई।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत हिस्सा होता है। पन्ना प्रमुख भाजपा का महत्वपूर्ण कार्यकर्ता होता है। उन्होंने तीनों मंडलों के भाजपा मंडलाध्यक्षों की प्रशंसा करते हुए का कि इन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत करके यह पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि बीजेपी इस मॉडल पर गंभीरता से काम कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता अपना श्रेष्ठ दीजिए और दूसरे कार्यकर्ताओं से भी उनका श्रेष्ठ लीजिए यह विचार हरियाणा भाजपा का मर्म वाक्य बन चुका है। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस के कितने नेताओं को फांसी हुई थी कांग्रेस ने देश के समक्ष हमेशा झूठा इतिहास प्रस्तुत किया है लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान को कांग्रेस ने भुला दिया है। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा के भाजपा प्रभारी बिप्लव कुमार देव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाली पार्टी है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भाजपा मजबूत स्थिति में खडी है।

उन्होंने कहा कि जैसे हमें अपने रहन-सहन, व्यवहार, खान-पान इत्यादि में बदलाव की जरूरत होती है इसी प्रकार हमें पार्टी के साथ-साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पन्ना प्रमुख बनाए है ताकि राज्य एवं केन्द्र सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाकर उनका लाभ दिलाया जा सकें। उन्होंने कहा कि एक-एक पन्ना प्रमुख को केवल 15 परिवारों को अपने कुशल व्यवहार से उनकी समस्याओं के निराकरण करवाना होगा एवं उनके दुख-दर्द में उनका साथ देना होगा और सरकार की नीतियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उनका लाभ उनको दिलवाना होगा। अगर हम ऐसा करेगे तो अवश्य ही ये परिवार पार्टी के साथ जुड़ेेगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने प्रत्येक वर्ग के हित में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है और सभी पन्ना प्रमुखों का यह दायित्व बनता है कि वह सरकार की नीतियों की जानकारी प्राप्त उन्हें लोगों तक अवश्य पहुंचाए। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लव ने भाजपा पन्ना प्रमुखों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं। मेरे कार्यकर्ता मेरा परिवार है, मैं एक बार फिर कहता हूं कि अगर आप दृढ़ निश्चय कर लो कि मुझे मेहनत करके भाजपा में आगे बढऩा है तो आपको मेहनत करके आगे बढऩे से कोई ताकत नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्तिगत या पारिवारिक दृष्टिकोण से सोचने की कोई गुंजाइश नहीं है जो नीचे से ऊपर उठकर सोचता है पार्टी उसे बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी दे देती है, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि पार्टी उन्हें इतने उच्च पद पर सुशोभित करेगी। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मोदी सरकार में भारत देश का मान पूरे विश्व में बढ़ा है, मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग खुश है। हम सभी का दायित्व बनता है कि हम मिलकर पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को घर-घर पहुंचाए। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का नाम विख्यात किया है। विपक्षी दल केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों को देखकर बौखला गई है। हमारी चुनावी रणनीति में कार्यकर्ता सबसे अहम होते हैं। पन्ना प्रमुखों के जरिए हम हर वोटर तक पहुंचते हैं।

पन्ना प्रमुख सम्मेलन में विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि पार्टी कार्यकताओं की मेहनत से ही विधायक बनते हैं और इन्द्री की जनता ने उन्हें अपना जनप्रतिनधि चुना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हर वर्ग के हित में अनेकों विकासात्मक योजनाएं चलाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना परिवार पहचान पत्र के माध्यम से बडी आसानी से अपना राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन इत्यादि बन रहे हैं, इससे पहले हमें राशन कार्ड, पेंशन इत्यादि के लिए काफी कागजों को लेकर जाना पडता था, लेकिन परिवार पहचान पत्र के बनने से इस समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया कि वे दिनरात प्रदेश की जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करता है, उसे उस क्षेत्र में सफलता अवश्य मिलती है। इसलिए सभी पन्ना प्रमुख अपने अपने बूथों पर पूरी लगन व निष्ठïा से कार्य कर भाजपा व संगठन को मजबूत बनाए। भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ होते हैं और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर मजबूती के साथ खडी है। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने में भाजपा के छोटे से छोटे कार्यकर्ता की अहम भूमिका होती है। मेरे प्रिय कार्यकर्ता भाइयों और बहनों में आज दिल से आप सब से एक ही बात कहना चाहता हूं कि भाजपा की सरकार काम कर रही है, हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का आशीर्वाद मार्गदर्शन हमारे साथ है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमेर चन्द, मंडलाध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क, अमित खेडा, मोहन लाल सैनी, वरिष्ठï भाजपा नेता धर्मपाल शाडिल्य, महिन्द्र पंजोखरा, अमित गोयल, राजेन्द्र मिढडा, सुनील खेडा सहित काफी संख्या में वरिष्ठï भाजपा नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

यमुनानगर में AAP कार्यकर्ता हिरासत में लिए: ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ के पोस्टर लगाने पहुंचे थे, पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों से हटाए