भाजपा ने जनता को सुनहरे सपने दिखाकर ठगा : भांवरा

0
10

शाहाबाद  (सुरजीत विनायक): कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व मौजूदा पार्षद मोहनलाल भांंवरा ने गांव ठसकाअली, मन्धेडी में प्रचार के दौरान कहा कि भाजपा ने जनता को जो सब्जबाग दिखाए थे उनकी हकीकत अब सामने आ गई है। आज मौजूदा सरकार से हर वर्ग दुखी है और विकल्प के तौर पर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को देख रहा है। भांवरा ने कहा कि जनता ने कर्नाटक में भाजपा को ट्रेलर दिखा दिया है और 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अन्य राज्यो में भी हारेगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी हर वर्ग, हर धर्म को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। देश व प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है।