
विजय काम्बोज
इन्द्री || हरियाणा स्टेट पौल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय निंबध लेखन प्रतियोगिता में इन्द्री के अनेजा सिटी हार्ट स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा अंशिका को ब्लाक स्तर पर अच्छा लेखन लिखने पर सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया है। उसकी इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रिंसीपल संजू भाटिया ने बताया कि इस निंबध लेखन प्रतियोगिता में स्कूल की तीन छात्राओं अंशिका, यशिका व लावण्या ने भाग लिया था। इस निंबध लेखन प्रतियोगिता का थीम बीट प्लास्टिक पौल्यूशन आफ वल्र्ड एंनवायरमैंट डे 2023 था। इसमें अंशिका ने ब्लाक स्तर पर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि अंशिका ने अपनी इस उपलब्धि से स्कूल का नाम रोशन किया है। आज स्कूल के डायरैक्टर विजय अनेजा, सुनीता अनेजा, प्रिसीपल संजू भाटिया व अध्यापिका पूनम की उपस्थिति में अंशिका को पुरस्कार व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
