सभी मजहब आपस मे प्रेम से रहने का संदेश देते हैं:-मौलाना राशिद वफा नदवी

0
25
इन्द्री(विजय काम्बोज)

एक तरफ जहां पर नवरात्रे चल रहे है वही मुसलमानों के पवित्र माहे-ए-रमजान की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। रमजान की शुरुआत होते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज भी पढ़ाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए इंद्री मस्जिद के मौलाना राशिद वफा नदवी ने बताया कि माहे रमजान मुस्लिम समाज के लिए अल्लाह की इबादत का एक पाक महीना होता है। इस पवित्र महीने की शुरुआत चांद के दीदार के साथ होती है।बुधवार को चाँद का दीदार होने के बाद गुरुवार को मस्जिदों में तरावीह की नमाज पढ़ाई जाएगी। नमाजे तराबीह बड़ी खास है, जो पूरे रमजान के दौरान पढ़ाई जाती है। तरावीह नमाज की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि माहे रमजान में अल्लाह की इबादत करने वाले रोजेदार सारे दिन भूखा प्यासा रहकर मालिक की इबादत करते है। पूरा दिन बीतने के बाद शाम को ठंडे जल से रोजेदार अपनी प्यास बुझाकर रोजा खोलते है। उसके बाद खाना खाया जाता है। इस मौके पर उनके साथ मस्जिद के अन्य कारी मौजूद रहे। मौलाना राशिद वफ़ा नदवी ने कहा कि हमें गलत कार्यो से परहेज कर जरूरतमंदो की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी मजहब हमें आपस मे लड़ना नहीं सिखाता है। अपितु सभी मजहब आपस मे प्रेम से रहने का संदेश देते हैं।