कर्नाटक की जीत के बाद अब हरियाणा की बारी : अनिल भुक्कल

0
34

शाहाबाद (सुरजीत विनायक): गांव ढकाला में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता डा. अनिल भुक्कल ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद अब हरियाणा में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। भुक्कल ने कहा कि जनसम्पर्क अभियान के दौरान उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। भुक्कल ने ग्रामीण बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से हर वर्ग का ध्यान रखा है और इस बार मुख्यमंत्री बनने पर चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा युवाओं को रोजगार, गरीब आदमी की आवश्यकताओं, बच्चों को उचित शिक्षा, महिलाओं को सम्मान देने का कार्य करेगें। गांव ढकाला में कार्यक्रम के आयोजक बलविंद्र सिंह बबली ने कांग्रेस नेता डा. अनिल भुक्कल का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मंच का संचालन रणधीर सिंह ने किया। इस मौके पर बलविंद्र सिंह, सुभाषचंद, गुरप्रीत, विश्वजीत सिंह, सतनाम, बरखाराम, सुखदेव सिंह, सार्जेंट सिंह, हरदीप कंबोज, रामचंद्र, सतपाल टिंडल, सतीश शर्मा, रोहित आदि मौजूद थे।