
इन्द्री (विजय काम्बोज) चण्डीगढ़ में हुई सरपंचो पर लाठी चार्ज के विरोध में समस्त आम आदमी कार्यकर्ताओ ने शहर में नारेबाजी करते हुए इंद्री के बीडीपीओ कार्यलय के गेट के बहार सड़क पर देवेंदर बबली ,उपमुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला फुका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस घटना को दुर्भाग्य पूर्ण बताया। सरकार ने जल्द सरपंचो की बात को मान लेना चाहिए क्योकि गांव के सभी विकाश कार्य रुके हुए आम आदमी पार्टी सरपंचो के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेगी।
आम आदमी पार्टी के पूर्व पर्व हल्का प्रधान अनिल वर्मा ने कहा की सरकार के द्वारा चण्डीगढ़ में जो सरपंचो पर लाठी चार्ज की गयी है वो सरपंचो पर नहीं हुई वो पुरे गांव के ऊपर पर लाठी चार्ज हुई है। मनीष सिसोदिया ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तो उसको भी जेल में डाल दिया हमारी पार्टी सरपंचो ,किसान कर्मचारियों के हक़ की लड़ाई लड़ेगी और उनकी आवाज को बुलन्द करने का काम करेगी। जब गठबंधन सरकार बनी थी उसने बड़ी बड़े वायदे किये थे की वर्द्धा पेंशन 5100 रूपये की जाएगी लेकिन आज तक 3000 हज़ार पर ही सिमित रह गयी लेकिन सरकार ने अभी तक वर्द्धा व बुढ़पा पेंशन भी नहीं बढाई । उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में आमजन परेशान क्योकि जब तक इस सरकार में धरने प्रदर्शन नहीं होते सरकार बात मानने को तैयार नहीं है।आम आदमी पार्टी नेता प्रदीप काम्बोज ने कहा की भाजपा सरकार में हर वर्ग के ऊपर जुल्म हो रहे है। सरकार ने सरपंचो को अपमानित करने काम किया है। उन्होंने कहा की आज समस्त हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने सरकार का पुतला फुकर कर रोष जाहिर किया है।
