
- प्रदेश की सरकार ने सरपंचों पर लाठीचार्ज कर गल्त काम किया है-पूर्व विधायक राकेश कांबोज
9 मार्च को इन्द्री में ओर 13 मार्च को चंड़ीगढ़ में होगा प्रदर्शन
इन्द्री(विजय कांबोज)
कांग्रेस पार्टी प्रदेश में हल्का स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा शुरू करने जा रही है। इस को लेकर स्थानीय रैस्ट हाउस में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुडे पदाधिकारी व समर्थक मौजूद रहे। इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्व राज्य मंत्री भीम सेन मेहता ने बताया कि 9 तारीख दिन बुधवार को इन्द्री स्टेट बैंक के सामने बीजेपी की देश विरोधी नीतियों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। यह धरना प्रदर्शन सुबह दस बजे से लेकर बारह बजे तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कश्मीर से कन्याकुमारी की पदयात्रा के बाद से कांग्रेस पार्टी में जोश का माहौल है ओर इस यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने देश की जनता के सामने बीजेपी सरकार की गल्त नीतियों व कार्यप्रणाली का खुलासा किया है। इसी को लेकर अब हल्का स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू की जा रही है जिसमें गांव स्तर पर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार व जनता के विचारों को जानने का काम किया जायेगा। पूर्व राज्य मंत्री भीमसेन मेहता ने कहा कि जिस तरह से बीजेपी ने अड़ानी जैसे उद्योगपति को कानूनों से ऊपर उठकर फायदा पहुंचाने का काम किया तो उस मुददे पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने संसद में आवाज उठाई लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। मौजूदा सरकार के शासनकाल में लोकतंत्र की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में मंहगाई का बोलबाला है लेकिन सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। पैट्रोल व घरेलू गैस के दाम निंरतर बढ़ रहे है।
असंध क्षेत्र में होटल से घर के लिए जा रहे 2 दोस्तों पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला
गरीब आदमी को अपना गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने प्रदर्शन कर रहे है। रोज नया से नया कानून बनाया जा रहा है। बुर्जुगों को दी जा रही पैंशन को भी काट दिया गया है। प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे है। प्रदेश में सडक़ों का बुरा हाल है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री की विधानसभा में क्राईम चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र में बुर्जुगों की पैंशन 5100 रूपए करने का वायदा किया था लेकिन वो वायदा आज तक पूरा नहीं हो पाया है। मेहता ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ लोगों का रूझान बढ़ रहा है ओर आने वाले चुनावों में केन्द्र व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में भाईचारे को दोबारा से कायम कर लोगों की सेवा करने का काम किया जायेगा। पूर्व विधायक राकेश कांबांज ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने सरपंचों पर लाठीचार्ज कर गल्त काम किया है। सरकार को बातचीत के माध्यम से सरपंचों की समस्या का हल निकालना चाहिए।
कांबोज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने 2014 में देश की जनता से झूठ बोला कि देश के हर नागरिक के खाते में पंद्रह पद्रंह लाख रूपए आऐगें, दो करोड लोगों को नौकरियां दी जाएगी, काला धन वापिस लाया जायेगें इत्यादि वायदे करके वोट हथियाने का काम किया। मोदी की सरकार ने नोटबंदी की आड़ में बडे बडे घपले किए ओर मीडिय़ा के साथ मिल कर दुष्प्रचार किया ओर देश को लूटने का काम किया। कांबोज ने कहा कि हमारी कांग्रेस पार्टी ने देश पर लगभग 60 साल तक राज किया ओर पार्टी के कुछ एक ही जगहों पर अपने कार्यालय है लेकिन बीजेपी ने कुछ ही समय में हर शहर मे ंअपने कार्यालय बना लिए है। इन कार्यालयों के लिए बीजेपी के पास से इतना पैसा कहा से आया यह एक सोचने का विषय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पद यात्रा करके बीजेपी की असलियत को देश के सामने लाने का काम किया है। इस यात्रा से काफी संख्या में लोग पार्टी से जुडे है। कांबोज ने कहा कि बीजेपी देश से भाईचारे का खत्म करना चाहती है। ये लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर सत्ता को हथियाने का काम करते है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। प्रदेश के युवा जमीने बेचकर विदेशों में जाकर नौकरियां कर रहे है। युवाओं का भविष्य अंधकारमय है। कांबोज ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम के दौरान गांवों में जाकर लोगों से मिलकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को चंड़ीगढ़ पार्टी कार्यालय से शुरू कर राजभवन तक प्रर्दशन किया जायेगा। वहीं हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा के प्रभारी मेनपाल राना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निजीकरण के खिलाफ है। बीजेपी सरकार ने जो भी वायदे चुनावों के दौरान किए थे उनको पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में जनहित के मुद्दों को उठाया जायेगा।
कांग्रेसी नेत्री नवजोत कौर कश्यप ने कहा कि पार्टी आलाकमान के दिशा निर्देशों अनुसार हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम के अंतगर्त गांवों में जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रदेश की जनता को अवगत करवाया जायेगा वहीं बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया जायेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार पूरे देश को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है। देश में मंहगाई चरम सीमा पर है। प्रदेश का हर वर्ग सरकार से दु:खी है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता कर्मसिंह खानपुर, जगमाल संधू, रामफल, साहब सिंह, अशोक कुमार, रतन सिंह, संजीव पंजोखरा, संजय चंदेल, रोहित श्योराण, सुनील, सन्नी, प्रिंस धूडिय़ा, प्रदीप, सतीश सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
