
इन्द्री
इन्द्री के पूर्व विधायक राकेश कांबोज ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता को झूठे वायदों में फंसाकर दो बार सत्ता हथियाने का काम किया है। भाजपा ने जनता के साथ किया कोई भी वायदा पूरा नहीं किया है। पूर्व विधायक राकेश कांबोज आज इन्द्री के बडा गांव में हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा का शुभारंभ करने के अवसर पर अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर काफी संख्या में पार्टी समर्थक पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।
नशा तस्करों द्वारा अवैध कमाई से बनाई गई प्रॉपर्टी को फ्रीज किया जा रहा है-एसपी गंगाराम पूनिया
पूर्व विधायक राकेश कांबोज ने कहा कि भाजपा ने चुनावों में देश की जनता के खातों में 15-15 लाख रूपयों के आने व काला धन वापिस लाने का वायदा किया था। इसी प्रकार के अनेको ओर भी कई वायदे किए थे लेकिन सरकार बनने के बाद किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा के दौरान हल्के के प्रत्येक गांव में जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब कर लोगों के सामने असलियत को लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से हर वर्ग परेशान व दु:खी है। भाजपा ने बेरोजगारों को रोजगार देने, किसानों की आमदनी को दौगुना करने, फसलों के सही दाम दिलवाने व एक समान विकास करने जैसे अनेको वायदे किए थे लेकिन आज तक किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया है।
प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। हमारे नेता राहुल गांधी की कुछ दिन पहले की गई भारत यात्रा से कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ा है। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। कांग्रेस पार्टी बहुमत से चुनाव जीतकर केन्द्र व प्रदेश में सरकार बनाकर जनता की सेवा करने का काम करेगी। राकेश कांबोज ने बताया कि सोमवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस मुख्यालय से लेकर राजभवन तक मार्च कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम 25 मार्च तक चलेगा। इस मौके पर अशोक कुमार,रतन ङ्क्षसह,धनपत मोर, नरेन्द्र मखाली, सेठी सैनी, राजन कुमार, नकली राम, विनोद शर्मा, प्रेम शर्मा, रोहताश राणा, साहब सिह, बिटू मैनमती सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
