
इन्द्री (विजय कांबोज)
विश्व मुंह स्वास्थ्य दिवस पर इन्द्री के सरकारी हस्पताल में एसएमओं ड़ा. किरण गिरधर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं व पुरूष मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में दंत चिकित्सक ड़ा. पंकज कांबोज ने उपस्थित लोगों को बताया कि हमें अपने दांतों की विशेष देखभाल करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि खाना खाने के बाद हमें अपने दांतों की अच्छी तरह से सफाई जरूर करनी चाहिए। खाना खाने के बाद दांतों में कई बार कुछ खाना फंस जाता है जोकि कुल्ला करने या ब्रुश करने के बाद साफ हो जाता है। हमें दिन में दो बार ब्रुश अवश्य करना चाहिए। ब्रुश धीरे धीरे करना चाहिए। हमें इसके लिए सही ब्रुश का चयन करना चाहिए। ड़ा. कांबोज ने बताया कि कुछ भी मीठा खाने के बाद कुल्ला अवश्य करें तथा दांतों संबधी किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत होने पर स्थानीय सरकारी हस्पताल में दंत चिकित्सक से संपर्क करे। इस मौके पर ड़ा. एसपी सिंघल, एलटी गोपी व प्रिंस कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।
