संदीप सिंह को बचाने की कीमत चुकाने को तैयार रहे भाजपा:सोनिया दूहन

0
107

12 मार्च को संदीप सिंह के खिलाफ जींद में होगी महापंचायत

सरकार की बनाई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनी सेव संदीप कमेटी

जींद,        गणतंत्र दिवस पर हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह का  विरोध करने वाली युवा नेत्री सोनिया दूहन ने कहा है कि भाजपा को संदीप सिंह को बचाने की कीमत चुकानी होगी। आज पूरे प्रदेश की महिलाओं में सरकार के प्रति गुस्सा है। जिसका बदला वह समय आने पर लेंगी। सोनिया दुहन आगामी 12 मार्च को जींद में होने वाली महापंचायत के संबंध में आज जींद के गाँव पेगा, शामदो, नगूरा, चुहड़पुर, शाहपुर, मखंड आदि का दौरा करने के बाद  पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

आज के विश्व की मांग -शांति अमन व भाईचारा ना कि हथियार*
सोनिया ने कहा कि हरियाणा के नारनौल से लेकर पंचकूला तक महिलाओं पर आए दिन उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। हरियाणा की सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के मामले में बुरी तरह से फेल साबित हुई है। दूहन ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ 31 दिसंबर को मामला दर्ज किया था। गैरजमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने के बावजूद आजतक संदीप सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई है। संदीप सिंह खुलेआम कार्यक्रमों में भाग ले रहा है। सोनिया दूहन ने कहा कि 26 जनवरी को उन्होंने जब पिहोवा में जाकर संदीप सिंह को झंडा फहराने से रोका तो उनके साथ भी संदीप सिंह के गुंड़ों ने अभद्र व्यवहार किया है। दूहन ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी पूरी तरह से सेव संदीप कमेटी साबित हुई है। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में संदीप सिंह को बचाने का काम किया है। सोनिया दुहन ने कहा कि 12 मार्च को जींद में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने चण्डीगढ़ में सरपंचो पर हुई लाठी चार्ज के विरोध में सरकार का पुतला फुका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
इस महापंचायत में जींद तथा आसपास के जिलों की खापें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले समय के दौरान करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज, महेंद्रगढ़, रोहतक, कुरुक्षेत्र में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं हो चुकी हैं। किसी भी  घटना में पीड़ितों को इंसाफ नही मिल सका है। यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। सोनिया दुहन ने कहा कि 12 मार्च को जींद में होने वाली महापंचायत के दौरान संदीप सिंह के विरोध में बड़ा फैसला लिया जाएगा। इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए वह तथा खापों के नेता लगातार गावों का दौरा कर रहे हैं।