श्री श्याम बाबा की निशान यात्रा में झूमें श्रद्धालु, कल होगा प्रथम श्री श्याम वंदना महोत्सव

0
128

   इन्द्री में पहली बार श्री श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं,पुरूष व बच्चें हाथों में निशान लेकर चल रहे थे। यह यात्रा रामलीला ग्रांउड़ से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई शिव मंदिर गुढ़ा में जाकर संपन्न हुई। निशान यात्रा में एक भव्य रथ में श्री खाटू श्याम बाबा जी की सुंदर प्रतिमा को भी शामिल किया गया था।

झज्जर में पुराना बस स्टैंड पर खेल मंत्री के खिलाफ सभी कर्मचारियों के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता पहुंचे

निशान यात्रा के दौरान कई जगहों पर श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के लंगर भी लगाए गए। यह धार्मिक आयोजन श्री श्याम बिहारी सेवक संघ इन्द्री द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए श्री श्याम बिहारी सेवक संघ के प्रधान सेठपाल वर्मा ने बताया कि इन्द्री में पहली बार श्री श्याम बाबा की निशान यात्राा व श्री श्याम वंदन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस यात्रा को लेकर शहरवासियों व हल्का वासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में रविवार को इन्द्री की अनाज मंड़ी में पहला विशाल श्री श्याम वंदना महोत्सव का विशेष आयोजन किया गया है जिसमें देश के प्रसिद्ध भजन कलाकार शीतल पाण्डे, भावना स्वरांजलि व शुभम बतरा अपनी ओजस्वी वाणी से बाबा की महिमा का गुणगान करेगें। इस मौके पर चुलकाना धाम के निज श्री श्याम मंदिर के पुजारी मोहित शास्त्री विशेष रूप से शिरकत करेगें। यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे आरंभ होगा। इस मौके पर लंगर प्रशाद का वितरण भी किया जायेगा।

खंड इन्द्री के गांव जोहडमाजरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राष्टï्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर साईंस प्रदर्शनी का आयोजन

प्रधान सेठपाल वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में इन्द्री के विधायक रामकुमार कश्यप, करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व विधायक भीमसेन मैहता, नगरपालिका चेयरपर्सन शिवानी गोयल सहित कई अन्य गणमान्य शिरकत करेगें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रसाद स्वामणी की सेवा विपिन गोयल, छप्पन भोग की सेवा अजय कांबोज व जितेन्द्र कांबोज, श्याम रसोई की सेवा धीरज गोयल,पवन जिंदल नीरज गर्ग, शमशेर सिंह, एडवोकेट तरूण मेहता, अमित सैनी व सुचेता मिगलानी, फल सेवा अमित मलिक व सुनील कुमार, पंड़ाल सेवा उधम कांबोज व हर्ष भाटिया, श्रंगार सेवा अंकुर मंगला,ऋषिपाल कांबोज व हर्षद मेहता,जल सेवा राजु मिढ़ा व संजीव मित्तल, रसोई सेवा श्री श्याम युवा मंडल काछवा, जोड़ा सेवा सांई चरण सेवा मंडल करनाल  व दरबार सेवा संजीव मोहिल व गुलशन सरोहा द्वारा की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट लाडवा, श्री खाटू श्याम परिवार इन्द्री, श्री श्याम परिवार इन्द्री, श्री खाटू श्याम परिवार गुढ़ा, मंदिर सुधार सभा इन्द्री व श्री राम नाटक अमर कल्ब इन्द्री हमारी सहयोगी संस्थाए है। इस मौके पर उपप्रधान प्रमोद कांबोज, सचिव राजेश सैनी, प्रमोद मिगलानी, सचिन कुमार, विजय मिगलानी, पुनीश मिगलानी सहित सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।