
हरियाणा के यमुनानगर के हमीदा हैड पर पश्चिमी यमुना नहर के किनारे खंडवा गांव का एक युवक संदिग्ध हालात में नहर में डूब गया। आरोप है कि रवि धीमान को दो किन्नरों ने वकवाद के बाद धक्का दिया है। शुक्रवार दोपहर तक नहर में बहे रवि को कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने दो किन्नरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार गांव खंडवा निवासी रवि कुमार धीमान (28) यमुनानगर की कंपनी ओरिएंटल इंजीनियरिंग में काम करता था। देर शाम परी किन्नर और उसकी सहेली विशाल किन्नर हमीदा हैड पर पहुंचे तो वहां पर परी किन्नर और रवि धीमान का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद झगड़े में बदल गया और आरोप है कि किन्नरों ने रवि को पश्चिमी यमुना नहर में धक्का दे दिया। नहर मे पानी ज्यादा होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं लगा।

रवि के परिजनों का कहना है कि उनके पास ऑडियो और वीडियो है, जिसमें वह परी किन्नर का नाम लेकर मरने की बात कह रहा है। रवि और परी किन्नर के बीच काफी लंबे समय से रिश्ता रहा है। परी किन्नर का कहना है कि वह उसे किसी और लड़की से बात करते हुए सहन नहीं कर सकती। इसकी वजह से यह झगड़ा हुआ है।

वही हमीदा पुलिस चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके से दोनों किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया है। रवि के परिजन अमन का कहना है कि पिछले दो महीना से लगातार उनके गांव में किन्नर घूम रहे हैं। ग्रामीण उन किन्नर से काफी परेशान हो रहे थे। किन्नर जबरन लोगों से पैसे कपड़ा और अन्य चीजों की मांग करते रहते हैं। रवि धीमान भी इन किन्नर के संपर्क में था। इनका क्या रिश्ता ,था इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने बताया कि देर शाम दो किन्नर परी और विशाल रवि के घर गए थे। जब यह बात रवि को पता चली तो वह भी उनके साथ हमीदा हैड पर पहुंच गया। चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह का कहना है कि रवि के भाई विपिन के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रवि की तलाश जारी है।

