महिंद्रा ने XUV700 और XUV400 की 1.10 लाख गाड़ियां बुलाईं:वायरिंग लूम में खराबी के कारण कंपनी ने किया रिकॉल, फ्री में पार्ट्स बदलेगी कंपनी

0
40

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने तकनीकी खराबी आने के कारण 1.11 लाख गाड़ियों का वापस बुलाया है। कंपनी के इस रिकॉल में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) XUV700 के 1,08,306 और इलेक्ट्रिक SUV XUV400 के 3,560 मॉडल शामिल हैं। महिंद्रा ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है।

एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, रिकॉल में कंपनी 8 जून 2021 से 28 जून 2023 के बीच बनाई गई XUV700 के इंजन बे (Engine Bay) में वायरिंग लूम रूटिंग का इन्सपेक्शन करेगी। वायरिंग लूम के कटने से होने वाले जोखिम को रोकने के लिए रिकॉल करने का फैसला लिया है।

इसके अलावा 16 फरवरी 2023 से 5 जून 2023 के बीच मैन्युफैक्चर की गई XUV400 के यूनिट्स का ब्रैक पोटेंशियोमीटर के अप्रभावी स्प्रिंग एक्शन के लिए निरीक्षण किया जाएगा।

कस्टमर से नहीं लिया जाएगा कोई चार्ज
कंपनी ने बताया कि महिंद्रा ऑफिशियल वर्कशॉप से ग्राहकों को फोन, SMS के जरिए इंडिविजुअल तौर पर संपर्क करके बुलाएगी। ये एक्शन व्हीकल रीकॉल पर वॉलेंटरी कोड के मुताबिक लिया जा रहा है।

टेस्टिंग के बाद डिफेक्ट सही किया जाएगा। वाहन मालिकों को खराब पार्ट को बदलने की जानकारी दी जाएगी। डिफेक्ट सुधारने या पार्ट्स बदलने के लिए कस्टमर से किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा।

देश में गाड़ी रिकॉल के बड़े मामले

  • 1. बलेनो और वैगनआर रिकॉल: जुलाई 2020 में मारुति ने वैगनआर और बलेनो की 1,34,885 यूनिट्स को रिकॉल किया था। इन मॉडल को 15 नवंबर, 2018 से 15 अक्टूबर, 2019 के बीच तैयार किया गया था। कंपनी ने फ्यूल पंप में खराबी के चलते गाड़ियों को रिकॉल किया था।
  • 2. मारुति ईको रिकॉल: नवंबर 2020 में कंपनी ने ईको की 40,453 यूनिट्स को रिकॉल किया था। कंपनी ने गाड़ी के हेडलैम्प पर मिसिंग स्टैंडर्ड सिंबल की वजह से ये फैसला लिया था। इस रिकॉल में 4 नवंबर, 2019 से 25 फरवरी, 2020 के बीच मैन्युफैक्चर की गई ईको शामिल थीं।
  • 3. महिंद्रा पिकअप रिकॉल: 2021 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने कॉमर्शियल पिकअप व्हीकल की 29,878 यूनिट्स को रिकॉल किया था। कंपनी ने कहा था कि जनवरी 2020 से फरवरी 2021 के बीच मैन्युफैक्चर होने वाले कुछ पिकअप व्हीकल में एक फ्ल्यूड पाइप का रिप्लेसमेंट किया जाना है।
  • 4. महिंद्रा थार रिकॉल: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी ऑफरोड SUV थार के डीजल वैरिएंट की 1577 यूनिट्स को फरवरी 2021 में रिकॉल किया था। कंपनी ने कहा था कि प्लांट की मशीन में गड़बड़ी के चलते ये पुर्जे खराब लग गए। सभी यूनिट का प्रोडक्शन 7 सितंबर से 25 दिसंबर, 2020 के बीच में किया गया था।
  • 5. रॉयल एनफील्ड रिकॉल: मई 2021 में शॉर्ट सर्किट की आशंका के चलते रॉयल एनफील्ड ने बुलेट 350, क्लासिक 350 और मीटिअर 350 की 2,36,966 यूनिट्स को वापस मंगाया था। इन सभी की मैन्युफैक्चरिंग दिसंबर 2020 से अप्रैल 2021 के बीच की गई थी।