
एसपी के आदेश पर 15 महिलाओं समैत 47 लोगों पर दफा 182 लगाई
करनाल : अब किसी के भी खिलाफ झूठी शिकायत करने वालों की खैेर नहीं हैं। आम तौर पर कुछ शरारती लोग दूसरों को प्रताडित करने के लिए लोग झूठी शिकायतों का सहारा लेते हैं। वहीं पर कुछ लोग दूसरों को परेशन करने के लिए या ब्लैकमेल करने के लिए मनड़त शिकायतों का सहारा लेते हैं। इससे निपटने के लिए प्रदेश सरकार अब झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज कर रही हैं। इनमें से कई मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर कलंदरा कोर्ट में दे दिया हैं। आरोप साबित होने पर छह मास की सजा तथा दो हजार रुपए का जुर्माना लगता है। एस.पी गंगाराम पूनिया ने बताया कि झूठी शिकायत करने वालों के कारण पुलिस का समय बर्बाद तो होता ही है बरन निर्दोष व्यक्ति भी प्रताडित होते हैं। इस तरह के लोगों को नसीहत देने के लिए पुलिस इस तरह के लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करती है। पुलिस ने 47 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए। इनमें पंद्रह महिलाएं और 32 पुरुष शामिल थे। पुलिस ने सीएसटी सिटी निवासी श्रीमती प्रियंका सिंह पत्नी धर्मेदं सिंह के खिलाफ धारा 182 के तहत मसला उर्ज कर लिया। और कलंदरा कोर्ट में दें दिया हैं। करनाल में पिंयका सिंह ने एक व्यक्ति के खिलाफ श्किायत दर्ज करवाई जांच के बाद यह श्किायत झूठी निकली। पुलिस ने इस अधार पर प्रियंका सिंह के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर लिया।
विकलांग व्यक्ति को कभी भी स्वयं को कमजोर व असहाय नहीं समझना चाहिए : संदीप चहल
