कांग्रेस नेताओं का अपमान करने वाले पीएम सहित भाजपा नेताओं के के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे: गुरप्रीत

0
35

हरियाणा के सभी जिला न्यायालयों में दायर करेंगे मानहानि याचिकाएं
केद्र और राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए सहारा लेंगे आरटीआई का
हरियाणा के सभी जिलों में युवा कांग्रेस आरटीआई लीगल सैल की इकाइयों का जल्द होगा गठन

करनाल||:युवा कांग्रेस के आरटीआई तथा लीगल सैल के हरियाणा प्रदेश उप चेयरमैन गुरप्रीत सिंह ने कहा है कि युवक कांग्रेस आरटीआई एंड लीगल सैल द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में गांधी नेहरू और सोनिया गांधी, राहुल गांधी  के साथ रेणुका चौधरी का अपमान करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के अहंकारी नेताओं के खिलाफ जिला न्यायालयों में मनहानि याचिकाएं दाय की जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश में सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए आरटीआई दायर की जाएंगी। वह आज अपनी नियुक्ति के बाद पत्रकारों के साथ बातचती कर रहे थे। उन्हें पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खाडग़े पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सासंद दीपेंद्र हुड्ड , प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह की अनुशंसा पर आल इंडिया युवा कांग्रेस के आरटीआई तथा लीगल सैल के राष्ट्रीय चेयरमैन डा. अनिल मीणा ने हरियाणा में प्रदेश उप चेयरमैन नियुक्त किया गया। उन्हें दि ल्ली में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे रमेश चौधरी के पुत्र ललित चौधरी को प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। दोनों को आज बधाई ी गई।

उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खाडग़े पूर्व सीएम भूपेंद्र सिुह हुड्डा, कांग्रेस सासंद दीपेंद्र हुड्डा, की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस के नेताओं की प्रतिदिन किसी न किसी रूप में मानहानि की जाती रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार पनप रहा है। सरकारी विभागों में आम आदमी के काम नहीं हो रहे ळैं। सरकार की कारगुजारियों को उजागर करने के लिए आरटीआई का सहारा लिया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स. जसवंत सिंह,राजेंद्र नंवरदार, रामपाल सरपंच  सोहन सिंह  स. राणा प्रताप सिंह, हरपाल सिंह भिंडर, गुरजीत सिंह,संगत पी्रत सिंह, अर्पित नरूला, आकाश सैनी, एडवोकेट ललित चौधरी, राकेश शामगढ़, चंदन, इंद्रर प्रताप सिंह, यश प्रताप सिंह, हर्दिक आनंद, एडवोकेट अनिल भारद्वाज, हरजीत सिंह, मोहित,सौवेज सिंह, रिंकू खुराना तरावड़ी, सतीश कुमार, आदि उपस्थित थे।

मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला एक गिरोह करनाल पुलिस एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट टीम ने किया गिरफ्तार