
बीए की छात्रा का एक पड़ोस का युवक आठ महीने से शोषण कर रहा है। वो धमकी देकर उसके साथ गलत काम कर चुका है। वीडियो वायरल की धमकी देता है और ब्लैकमेल कर रहा है। इंद्री थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
इंद्री एरिया वासी एक युवती ने शिकायत दी है कि वह बीए की छात्रा है। हमारे ही गांव का एक लड़का देवेंद्र उर्फ बिंटु उसको कहता है कि वह उसे ब्लैकमेल करेगा। उसको अपनी दुकान पर बुला कर उसको नशे की गोलियां देकर उसके साथ गलत काम करता था। धमकी देता था कि तू किसी को बताएगी तो वह तुझे जान से मार देगा। उसकी वीडियो वायरल कर देगा। उसका आठ महीने से शोषण कर रहा है। वह बहुत परेशान हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यूपी के शामली में मदरसे में पढ़ने गई करनाल की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी एक मौलाना के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले की जांच यूपी पुलिस कर रही है। डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि करनाल की लड़की ने 4 अगस्त को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने केस दर्ज करके यूपी पुलिस के पास केस फाइल भेज दी है।
